गढ़वा 13 अप्रैल 2025, रविवार को रांची के नामकुम स्थित आर.के. आनंद लॉन बॉल स्टेडियम में झारखंड ओलंपिक संघ की वार्षिक आम सभा सह चुनाव संपन्न हुआ। यह चुनाव आगामी कार्यकाल 2025 से 2029 तक के लिए आयोजित किया गया था।
इस चुनाव में गढ़वा के शैलेंद्र पाठक को अवर सचिव और आलोक मिश्रा को संयुक्त सचिव के पद पर निर्विरोध रूप से चुना गया, जो गढ़वा के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
गौरतलब है कि कई वर्षों बाद पहली बार झारखंड ओलंपिक संघ का चुनाव सर्वसम्मति से, बिना किसी गुटबाजी के संपन्न हुआ। ऐसा इसलिए संभव हो पाया क्योंकि लंबे समय से तटस्थ चल रहे दूसरे गुट के भोलानाथ सिंह ने डॉ. मधुकांत पाठक के नेतृत्व वाले समूह में शामिल होकर एकता का संदेश दिया।
चुनाव में आर.के. आनंद को अध्यक्ष, डॉ. मधुकांत पाठक को महासचिव और भोलानाथ सिंह को वरीय उपाध्यक्ष चुना गया। यह परिणाम झारखंड के खेल जगत के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है कि अब सभी लोग मिलकर राज्य में खेलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
गढ़वा से शैलेंद्र पाठक और आलोक मिश्रा के महत्वपूर्ण पदों पर चुने जाने से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है। दोनों के निर्विरोध चयन पर गढ़वा जिला के खेल संघों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
बधाई देने वालों में शामिल हैं:
संरक्षक अमृत शुक्ला, राकेश पाल, अनिता दत्त, रेखा चौबे, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ. उमेश सहाय, मदन प्रसाद केसरी, ओमप्रकाश तिवारी, विजय कुमार केसरी, अरविंद कुमार, जगन्नाथ राम, गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह (उर्फ गुड्डू सिंह), आनंद प्रकाश दुबे, के.के. यादव, रामप्रवेश तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता, चंद्र बहादुर सिंह, किशोर कुणाल, नवनीत कुमार, नवीन पाठक, सत्येंद्र प्रसाद यादव, धर्मेंद्र पाल, उपेंद्र राम, विजय सिंह, लक्ष्मण राम, संजय प्रताप देव, मनीष केसरी, प्रीतम गोड़, पंकज केसरी, संतोष कांशयकर, उत्तम पांडे, कमलेश कुमार गुप्ता, विनोद जायसवाल, शशि शेखर गुप्ता, सुशील तिवारी, अजयकांत, विकास पांडे, अभय कांत, राजेश पांडे, कंचन प्रसाद, अमित कुमार सिंह, नीलकंठ सिंह, इंद्रदेव कुमार, सुबोध कुमार पाठक, खुर्शीद आलम, औरंगजेब खान, कौशलेश तिवारी, पियूष प्रयाग, राजकमल तिवारी, संतोष मिश्रा, राजेश कुमार चंद्रवंशी, राजन केसरी, गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्ला खान, कमलेश पांडे, अखिलेश प्रसाद, रमाशंकर सिंह, प्रभात रंजन तिवारी, अतुल भारद्वाज, अभिषेक कुमार आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
यह जानकारी गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के महासचिव आलोक मिश्रा ने दी है।

Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता