कंबल व गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन गढ़वा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा ॐ तत्सत। श्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह, गढ़वा के तत्वावधान में बुधवार, 14 जनवरी को खोरीडीह पंचायत के अवरैया टोला (पहाड़ी तर) में कंबल एवं गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु जी बाबा किना राम जी एवं परम पूज्य गुरुदेव गुरुपद बाबा जी के चित्र पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ की गई। इसके पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने श्री सर्वेश्वरी समूह की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ईश्वर द्वारा प्राण-प्रतिष्ठित मानव की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। उन्होंने समाज में सेवा भावना को जागृत करने पर बल दिया।
इसके बाद चिन्हित जरूरतमंद लोगों के बीच 20 कंबल, 20 साड़ी, 24 टोपी एवं 24 जोड़ी मोजे का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्येंद्र तिवारी, बृजबिहारी प्रसाद जायसवाल, देवकांत तिवारी, संजीत कुमार मिश्रा, आशा तिवारी, पुष्पा जायसवाल, रीता तिवारी, हेमंत तिवारी, संजीव चौधरी, प्रसाद चौधरी एवं संजय राम का सराहनीय योगदान रहा।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें