अंबेडकर जयंती पर पेंशनर्स कल्याण समाज ने किया माल्यार्पण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा, 14 अप्रैल 2026: झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज, गढ़वा के कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संस्था के अध्यक्ष श्री के.के. यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय संविधान के शिल्पकार तथा समानता और न्याय के महान प्रवर्तक डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती पर संगठन के सदस्यों ने उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। इस अवसर पर निर्धारित समय पर श्री के.के. यादव, अशर्फी राम, श्रवण कुमार, बैजनाथ सिंह, संतोष कुमार एवं सुदामा राम सहित अन्य सदस्यों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान अशर्फी राम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, ज्ञान और संकल्प का अद्वितीय उदाहरण है। उनके विचार हमें एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं, जहां हर नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और अवसर प्राप्त हो।
कार्यक्रम के अंत में संगठन की ओर से बाबा साहब को पुनः सादर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें