गढ़वा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवकों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा, गढ़वा से इस वक्त एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना गढ़वा थाना क्षेत्र के महुलिया पंचायत की है।

oppo_2

मिली जानकारी के अनुसार, महुलिया पंचायत निवासी 26 वर्षीय राहुल चौधरी (पिता- बिंदु चौधरी) और 26 वर्षीय नंदलाल राम (पिता- महेंद्र राम) महुलिया स्कूल के पास अपनी लूना मोटरसाइकिल के साथ खड़े थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आकर उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राहुल चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल नंदलाल राम को सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। महुलिया पंचायत के मुखिया पति बीरेंद्र ने बताया कि दोनों युवक गांव के ही निवासी थे और स्कूल के पास खड़े थे, तभी ट्रैक्टर ने आकर टक्कर मार दी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

फिलहाल पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। इधर शव को महुलिया मोड़ के पास एनएच 343 पर रख कर मुआबजे की मांग को लेकर परिजन जाम किये हुआ है ।समाचार लिखे जाने तक कोई भी पदाधिकारी जाम हटाने नहीं पहुंचा है राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें