जीएन कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, 10वीं में शानदार प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जारी दसवीं की परीक्षा परिणाम में स्थानीय जीएन कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम से छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों में भी खुशी का माहौल देखा गया।
विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल प्रारंभ से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासन के लिए जाना जाता रहा है और यह उत्कृष्ट परिणाम उसी का प्रमाण है।
इस वर्ष अनुष्का कुमारी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। दूसरे स्थान पर कोमल कुमारी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर कुमकुम कुमारी एवं पीयूष राज ने संयुक्त रूप से 85 प्रतिशत अंक हासिल किए। चौथे स्थान पर आभास कुमार ने 84 प्रतिशत तथा पांचवें स्थान पर कुमारी सोनाली सिमरन ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं स्मृति भाग्यश्री ने 82 प्रतिशत एवं कुमारी ईटी ने 81 प्रतिशत अंक लाकर अपनी जगह बनाई। इसके अतिरिक्त 7 अन्य छात्र-छात्राओं ने भी 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
विषयवार प्रदर्शन में अंग्रेजी में अधिकतम 92 प्रतिशत, हिंदी में 97 प्रतिशत, विज्ञान में 93 प्रतिशत, सामाजिक विज्ञान में 95 प्रतिशत एवं आईटी में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए गए।
विद्यालय के प्राचार्य सीबी सिन्हा ने बताया कि विद्यार्थियों की यह सफलता शिक्षकों के मार्गदर्शन, विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी।
उपप्राचार्य बसंत ठाकुर ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार विकसित कर उन्हें एक जिम्मेदार और सभ्य नागरिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें