गढ़वा-मझियाव सड़क पर बुधवार को पिंडरा के समीप तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों की पहचान चिनिया थाना क्षेत्र के चिनिया मेन रोड निवासी बिट्टू गुप्ता तथा डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव निवासी जगनारायण गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में मौसेरे भाई हैं और एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर परीक्षा देने जा रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों को उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों ने घटना के लिए तेज रफ्तार वाहनों को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










