तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा जिले के मुद्दीसेमर मुख्य मार्ग पर खजुरी पेट्रोल पंप के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में बुलेट सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से हुआ, जिसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

मृतकों की पहचान मेराल थाना क्षेत्र के हरादाग गांव निवासी विशाल कुमार (18 वर्ष) एवं छावनवा टोला निवासी मनीष कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों युवक एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे एक रिश्तेदार को छोड़कर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। मनीष की शादी अगले महीने तय थी, जबकि विशाल अपने परिवार का इकलौता बेटा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें