गढ़वा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में मंडल के पदाधिकारियों ने श्रीराम जन्मोत्सव एवं महापर्व चैती छठ के मद्देनजर नगर परिषद क्षेत्र में मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। इस संबंध में गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें आग्रह किया गया कि 6 अप्रैल तक पूरी तरह से मांस बिक्री पर रोक लगाई जाए ताकि सनातन धर्म के अनुयायियों को अपने त्योहार मनाने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
मांग पत्र में कहा गया कि अक्सर देखा जाता है कि लोग खुले में अपने निजी ठेलों पर मांस बेचते हैं, जिससे स्वच्छता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और क्षेत्र में गंदगी फैलती है। इसलिए, प्रशासन से अनुरोध किया गया कि त्योहारों के दौरान स्वच्छता और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए नगर क्षेत्र में मांस बिक्री पर रोक लगाई जाए।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मदन मोहन गुप्ता, बंधु राम, राजू मेहता, विशाल गुप्ता, मनोज महतो सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 108










