प्रसाद वितरण एवं जलपान की व्यवस्था

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

युवा शक्ति संघ परिवार (भंडारा समिति), रंका मोड़, गढ़वा द्वारा मंगला शोभायात्रा व प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर प्रसाद वितरण एवं पेयजल की व्यवस्था की गई। इस आयोजन के माध्यम से सभी राम भक्तों एवं सनातन धर्म प्रेमी सज्जनों का स्वागत किया गया।

युवा शक्ति संघ परिवार करेगा 10वें विशाल भंडारे का आयोजन

इस वर्ष श्री रामनवमी पूजा महोत्सव के अवसर पर युवा शक्ति संघ परिवार, समस्त गढ़वा वासियों के सहयोग से 10वें भव्य भंडारे का आयोजन करेगा। इस संबंध में संघ के अध्यक्ष अमित रंजन ने जानकारी दी और गढ़वा जिले के सभी राम भक्तों एवं धर्म प्रेमी सज्जनों से भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने हेतु सादर आमंत्रण दिया।

इस अवसर पर संरक्षक सन्नी केशरी, अध्यक्ष अमित रंजन, उपाध्यक्ष मिंटू मधेशिया, सचिव दिलीप कुमार गुप्ता, महामंत्री राजू केशरी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, शंकर पहलवान, गुड्डू गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह तोमर, नंदा एवं रंका मोड़ के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें