गढ़वा के श्री रामलला कुटी मंदिर, सोनपुरवा में गोंड समाज द्वारा आयोजित भव्य भंडारा एवं सरहुल महोत्सव मंगलवार को पूरी भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रथम मंगलवारी एवं सरहुल पूजा महोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दोपहर 1 बजे से लेकर मंगला जुलूस समाप्ति तक श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया। गोंड समाज के विभिन्न पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष श्री हीरालाल गोंड, उपाध्यक्ष श्री मुकेश गोंड, सचिव श्री प्रमोद गोंड, सह सचिव श्री शिवशंकर गोंड (छोटन गोंड), महामंत्री श्री सचिन गोंड, कोषाध्यक्ष श्री अंकित गोंड समेत कोर कमिटी के सदस्य दिलीप गोंड, तुलसी गोंड, लल्लू गोंड, सोनू गोंड, सन्नी गोंड का विशेष योगदान रहा।
यंग ब्रिगेड से पिंटू गोंड (भगिना) और सुभाष गोंड ने पूरे आयोजन के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, संरक्षक मंडली के वरिष्ठ सदस्य उपेंद्र गोंड, प्रेम गोंड, जमुना गोंड, शंकर गोंड, हरी गोंड भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
गोंड समाज ने इस आयोजन को एक सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया और आने वाले वर्षों में भी इसे और भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










