गढ़वा पुलिस लाइन में सरहुल महोत्सव, प्रकृति प्रेम की गूंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा के कल्याणपुर स्थित पुलिस लाइन में सरहुल महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में एसपी दीपक कुमार वनडे, एसडीओ संजय कुमार और अभियान एसपी राहुल देव बड़ाइक सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। सरना स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद पारंपरिक मांडर और नगाड़ा की धुन पर अधिकारी भी झूम उठे।

इस अवसर पर एसपी दीपक कुमार वनडे ने कहा कि आदिवासियों के लिए धरती ही ईश्वर है, और हमें इसका संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि यदि धरती को बचाना है, तो जंगल-पहाड़ और जीव-जंतुओं की रक्षा भी अनिवार्य है। एसडीओ संजय कुमार ने सरहुल को प्रकृति से जुड़ने का त्योहार बताया और कहा कि यह पर्व लोक जीवन और प्रकृति के बीच अटूट संबंध को दर्शाता है।

सरहुल महोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा और लोकगीतों के साथ निकले इस जुलूस ने पूरे शहर को सरहुल के रंग में रंग दिया।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें