गढ़वा में रामनवमी के अवसर पर मंगलवार को भव्य मंगलवारी जुलूस निकाला गया। इस आयोजन में श्री राम नवमी पूजा समिति (जेनरल) और महावीर मंडल अखाड़ा ने भाग लिया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा में रामनवमी के अवसर पर मंगलवार को भव्य मंगलवारी जुलूस निकाला गया। इस आयोजन में श्री राम नवमी पूजा समिति (जेनरल) और महावीर मंडल अखाड़ा ने भाग लिया।

जुलूस की शुरुआत मां काली मंदिर प्रांगण से हुई, जो रंका मोड़ मुख्य मार्ग से गुजरते हुए मां गढ़ देवी मंदिर पहुंचा। वहां श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया और फिर झंडा चौक पहुंचे, जहां अखाड़ों के युवाओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। अंत में जुलूस भगवान राम लला कुटी पहुंचकर संपन्न हुआ।

इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालु ‘जय श्री राम’ के गगनभेदी नारे लगाते रहे। भक्तों ने बताया कि यह पहली मंगलवारी शोभायात्रा थी, जिसमें सभी राम भक्त एक साथ भगवान के दरबार में पहुंचे।

समाजसेवियों और विभिन्न पूजा समितियों ने श्रद्धालुओं के लिए जलपान व प्रसाद की व्यवस्था की, जिसे ग्रहण कर भक्तों ने पुण्य लाभ अर्जित किया।

जुलूस के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। अधिकारियों ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें