गढ़वा सोशल वर्कर संस्था के तत्वधान में शहर के रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप मंगलवार को भंडारा का आयोजन किया गया. भंडारा में प्रसाद स्वरूप पूड़ी व सब्जी व बुन्दिया व रसगुल्ला वितरण किया गया. मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे अनुप कुमार कश्यप(स्टेशन मास्टर)पद पे कार्यरत होने कि खुशी मे अपने माता पिता(दुर्गा प्रसाद कश्यप व विना देवी) तथा बड़े भैया अंकित कश्यप व भतीजा राघव कश्यप के साथ शामिल हुए मौके पर अनुप कश्यप ने कहा संस्था द्वारा आयोजित फ़ूड फॉर एक बेहद सफल प्रोजेक्ट है जब रेलवे मे स्टेशन मास्टर के पद से चयनित हुआ था तभी मेने इरादा बनाया था कि मे जब अवकाश मे अपने घर पे रहूंगा तब अपने पूरे परिवार संग संस्था के भंडारा मे भाग लूंगा ओर मे जब शामिल हुआ त बहुत ही खुशी महसूस हुआ मे उन लोगो से अपील करना चाहता हू जो भी इसप्रकार का समाजसेवा का भाव रखते है संस्था से जुड़ कर सेवा कर सकते है भंडाारा में लोगों की सेवा करके मन को काफी सुकून मिला.उन्होंने कहा कि सोशल वर्कर संस्था का यह कार्य काफी सराहनीय है. बहुत काम खर्च मे संस्था के द्वारा आयोजिय फ़ूड फॉर हंगर के माध्यम से सैकड़ो लोगो को भोजन करा सकते है और इस कार्य की जितनी प्रशंसा की जाय कम होगी. संस्था के संचालक आकाश केशरी ने कहा कि शहर के लोग फ़ूड फॉर हंगर का प्रोजेक्ट को अनवरत जारी रखने में सहयोग दे रहे हैं.इसी कड़ी में अनुप कश्यप के द्वारा संस्था के 69वां सप्ताहिक भंडारा में सहयोग किया गया पुरी टीम कि और से अनुप कश्यप जी को स्टेशन पद पे कार्यरत के लिए बधाई दी गई इस अवसर पर समाजसेवी सह नववर्तमान न.प. प्रतिनिधि संतोष केशरी ,चन्दन पासवान तथा संस्था के सक्रिय सदस्य शुभम केशरी, अनमोल कश्यप,अभिषेक कश्यप,धिरज सोनी आदि उपस्थित थे.
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










