कसौधन वैश्य समाज महिला मंच द्वारा श्रीराम नवमी पर सेवा कार्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर कसौधन वैश्य समाज महिला मंच के द्वारा मेन रोड स्थित कोयल इलेक्ट्रॉनिक के पास श्रीराम भक्तों के लिए शीतल पेयजल, मुरब्बा, गुड़ व चना की व्यवस्था की जाएगी। इससे पूर्व भी महिला मंच द्वारा ऐसे आयोजन होते रहे हैं।

महिला मंच की अध्यक्ष कंचन कश्यप ने बताया कि मंच हमेशा से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता रहा है। चाहे वह रक्तदान शिविर हो, पुराने वस्त्रों का वितरण, ठंड में कम्बल वितरण या अन्य समाजसेवी गतिविधियाँ—सभी में महिलाएँ सक्रिय भागीदारी निभाती हैं।

उन्होंने राम भक्तों से आग्रह किया कि वे इस सेवा स्टॉल पर पधारें और शीतल जल व मिष्ठान्न का आनंद लें।

इस अवसर पर मंच की सचिव अर्चना कश्यप, उपाध्यक्ष नमिता कश्यप, कोषाध्यक्ष निधि कश्यप, संगठन मंत्री सीमा कश्यप, ममता कश्यप, गुड़िया कश्यप, प्रतिमा कश्यप, ललिता कश्यप, सोनी कश्यप व वंदना कश्यप उपस्थित रहेंगी।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें