गढ़वा शहर के रंका मोड़ पर रामनवमी के अवसर पर युवा शक्ति संघ द्वारा अपने दसवें आयोजन में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा, “गढ़वा आपसी सौहार्द का एक मिसाल है। यहाँ हर पर्व—चाहे वह हिंदू का हो या मुस्लिम का—सभी लोग मिल-जुलकर मनाते हैं। यह गढ़वा के लिए गर्व की बात है।” उन्होंने आगे कहा कि सभी धर्मों के लोग यहाँ एकजुट होकर पर्व मनाते हैं, जो हमारी समृद्ध परंपरा का प्रतीक है, और इससे हमें सीख लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष अमित रंजन, सचिव दिलीप गुप्ता, उपाध्यक्ष मिंटू मद्धेशिया, महामंत्री राजू केसरी, संरक्षक सनी केसरी, वेद प्रकाश पटवा, विनोद गुप्ता, नंद कुमार सिंह, चंद्र भूषण सिन्हा, मीडिया प्रभारी शंकर पहलवान, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, संगठन मंत्री दिवाकर कुमार और सदस्य अभिषेक केशरी सहित कई लोग उपस्थित थे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










