गढ़वा: तेज रफ्तार ट्रक ने ली शिक्षक के पिता की जान, इलाके में शोक की लहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा: बुधवार की सुबह गढ़वा-रंका मुख्य मार्ग पर स्थित पूर्णचंद्र चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें साईं मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय नागेंद्र प्रसाद सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई।

नागेंद्र प्रसाद बाइक से टंडवा स्थित एक स्कूल में शैक्षणिक किताबें पहुंचाने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक सामाजिक संगठन ‘टीम दौलत’ के सक्रिय सदस्य विवेक सिन्हा के पिता थे। घटना की सूचना मिलते ही टीम दौलत के सदस्य अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया है। इस हादसे की खबर से इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें