डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव के पथलाही टोला में गुरुवार को सुबह 7 बजे एक खलिहान में भीषण आग लगने से दिनेश यादव और लालमोहन यादव (पिता स्व खीरू यादव) दोनों भाइयों की लगभग 600 गेहूं का बोझा जलकर राख हो गया। आग की लपटे और धुआँ देखकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मोटर पाइप और डीजल पंप के माध्यम से आग पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास किया। लेकिन खलिहान में लगी आग की लपटे इतनी तेज थी कि किसानों के खलिहान में रखा 600 गेहूं कि बोझा मिनटों में धू धू कर स्वाहा हो गया। इस अगलगी की घटना से संबंधित किसानों में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों की रो रोकर बुरा हाल हो गया है। पीड़ित परिवार के अनुसार आग कैसे लगी इसके बारे कोई पता नहीं चल पाया है। भुक्तभोगी किसान दिनेश यादव और लालमोहन यादव ने बताया की गेहूं की फसल काटकर अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित खलिहान में रखा था। गेहूं की थ्रेसर से कटाई होनी थी। इसी दौरान गुरुवार की सुबह क़रीब 7 बजे खलिहान में आग लग गई। आग की लपटे देख ग्रामीण जुटे और आग बुझाने की भरपूर कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।किसान ने बताया कि उसकी सालभर की मेहनत बर्बाद हो गई। अब खाने के लिए भी अनाज नहीं बचा है अब परिवार में अनाज के लिए आफत हो जाएगा। भुक्तभोगी किसान ने बताया कि इस घटना में उन्हें तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। भुक्तभोगी ने प्रशासन से मुआवजा की गुहार लगाई है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










