गढ़वा जिले के मेलवानी-भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर शिव महंगी के समीप दो टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल की पहचान भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मेलवाकुप गांव निवासी नंदलाल विश्वकर्मा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदलाल भवनाथपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अन्य टेंपो से उनकी टेंपो की टक्कर हो गई, जिससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 92










