गढ़वा: गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में मनाई गई अंबेडकर जयंती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा, सोमवार: गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय, कल्याणपुर (गढ़वा, झारखंड) में सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ. संयुक्ता सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ हुई। उन्होंने डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न, महान समाज सुधारक एवं भारतीय संविधान के शिल्पी के रूप में शत-शत नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. अंबेडकर के एक प्रसिद्ध उद्धरण को भी दोहराया: “मुझे वह धर्म पसंद है जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाता है।”

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका डॉ. अनीता तूफानी ने डॉ. अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। छात्राओं द्वारा डॉ. अंबेडकर के सम्मान में सुंदर एवं मनमोहक पोस्टर भी तैयार किए गए।

इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिकाएं प्रो. विभा रानी, प्रो. ललिता देवी, प्रो. सुमेधा कुमारी, प्रो. आभा मुखर्जी समेत अनेक छात्राएं उपस्थित रहीं। राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राएं—स्नेहा केशरी, नंदिनी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, श्रेया कुमारी, सृष्टि कुमारी, कुसुम कुमारी, ज्योति कुमारी, किश्मी कुमारी, सुप्रिया कुमारी आदि—भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल रहीं।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें