गढ़वा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, कहा – भारत संविधान से चलेगा, शरीयत से नहीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा के मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में सहिजना मोड़ पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद तूफानी तथा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय चौबे उपस्थित थे।

मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि “भारत अंबेडकर के बनाए संविधान से चलेगा, शरीयत कानून से नहीं।” उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान के तहत वक्फ बोर्ड में संशोधन करने का कार्य किया है, जिससे अनेक गरीब मुस्लिम परिवारों को राहत मिलेगी।

जिला अध्यक्ष ठाकुर महतो ने कहा कि भाजपा ने बाबा साहब को सबसे अधिक सम्मान दिया है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा उनका विरोध किया और उनके संविधान को कभी सही रूप में नहीं माना।

इस अवसर पर किसान मोर्चा अध्यक्ष उदय कुसवाहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुना तिवारी, ओबीसी जिला महामंत्री रविंद्र जायसवाल, डॉ. पतंजलि केसरी, धनंजय गोंड, रविन्द्र पासवान, राकेश शंकर गुप्ता, संतोष कश्यप, सुरेंद्र राम, मनोज महतो, सुरेश अग्रवाल, विशाल गुप्ता, रामजी पासवान, कंचन पांडे सहित अनेक भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


 

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें