गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलदाग-बेलचंपा मुख्य सड़क पर मेढ़ना के समीप एक स्कूल वैन की चपेट में आने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेंढ़ना खुर्द गांव निवासी सत्येंद्र पासवान एवं आकाश कुमार एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से रेहला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वे मेढ़ना पहुंचे, सामने से आ रही एक स्कूल वैन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुटे और घायलों को तत्काल इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी गढ़वा थाना को भी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










