भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला कार्यालय गढ़वा पिंडरा में जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता एवं संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रितम ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहृवान पर पुरे देश में बुथ स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आपरेशन सिंदुर चलाकर पाकिस्तान में घुसकर सेना के जवानों ने आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने का काम किया है। इसको लेकर हर घर तिरंगा अभियान भाजपा कार्यकर्ता चला रहें हैं उन्होने कहा कि 10 से 14 अगस्त तक बुथ स्तर पर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। कांग्रेस ने देश का विभाजन कर देश को बर्बाद करने का काम किया है। देश के विभाजन में लाखों लोगो को जान से हाथ धोना पड़ा था। कार्यक्रम के दौरान मौन जुलूस, प्रभावित लोगों को सम्मानित करना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गढ़वा जिला प्रभारी बिपीन बिहारी सिंह ने कहा कि भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम बुथ स्तर पर चलाया जाएगा। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता जागरूकता अभियान चला रहे हैं देश के हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा लगाना है। हर घर तिरंगा लगाया जा सके इसके लिए हर व्यक्ति को प्रयास करना होगा।
कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा अभियान को लेकर हर घर तक जाएंगे। इसके लिए जिले से लेकर मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के बिच जिम्मेवारी का बंटवारा किया गया है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि पहले सरकारी गैर सरकारी स्थानो पर ही तिरंगा फहराया जाता था लेकिन प्रधानमंत्री के आहृवान पर सभी घर में तिरंगा फहराया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लातेहार जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरंगा के प्रति आम जनमानस में जागरूकता पैदा करने का काम किया है उनके आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। हर भारतीय के घर पर तिरंगा फहराया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे भाजपा नेता अरविंद तुफानी बिनय चौबे भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे रामसरीख चंद्रा अजय तिवारी राजकुमार मधेशिया उमेश कश्यप रितेश दुबे बलराम यादव परिक्षित तिवारी सुरेन्द्र राम शुभम गुप्ता जयंत पाण्डेय लक्ष्मीकांत पाण्डेय राजेश यादव अभिषेक कश्यप विकास तिवारी दिनेश कुशवाहा रुपु महतो अंसाद बाबु बजरंग प्रसाद दिनेश पासवान सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










