गढ़वा में 21वीं जिला स्तरीय (स्कॉलरशिप) प्रतिभा खोज परीक्षा – 2025 की तैयारियां अंतिम चरण में। अलखनाथ पाण्डेय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा 10 अगस्त 2025 को स्थानीय जीएन कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परिसर में
गढ़वा जिला के शिक्षाविद् एवं जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पाण्डेय ने जानकारी दी कि जिले की प्रतिष्ठित 21वीं जिला स्तरीय स्कॉलरशिप प्रतिभा खोज परीक्षा – 2025 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2025 को जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित चयनित परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।
अलखनाथ पाण्डेय ने बताया कि यह परीक्षा गढ़वा जिले के छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा साबित करने और आगे की पढ़ाई में प्रोत्साहन पाने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के जरिए न केवल विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता का आकलन होता है, बल्कि उनमें प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास भी विकसित होता है।
उन्होंने आगे कहा कि इसी परीक्षा से निकलकर अनेक छात्र-छात्राएं आगे चलकर यूपीएससी, आईआईटी,नीट, जेपीएससी,जैक व अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर चुके हैं और अपने घर-परिवार, समाज, राज्य एवं देश का नाम गर्व से रोशन कर रहे हैं। यह केवल एक परीक्षा नहीं है, बल्कि उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। मेहनत कीजिए, सपना पूरा कीजिए और अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाइए।
ज्ञान निकेतन स्कूल गढ़वा के निदेशक सह डीपीएससीसी गढ़वा के सचिव मदन प्रसाद केशरी ने जिले के सभी योग्य और मेहनती छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं और आने वाले समय में बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अपनी नींव मजबूत करें।
उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा को लेकर केंद्र निर्धारण, प्रश्नपत्र निर्माण, हॉल टिकट वितरण और व्यवस्थागत तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। समिति का लक्ष्य है कि यह परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी, अनुशासित और प्रतिस्पर्धी माहौल में संपन्न हो, ताकि प्रतिभाशाली छात्रों को उचित पहचान और प्रोत्साहन मिल सके।
यह परीक्षा न केवल विद्यार्थियों के लिए बल्कि जिले के शिक्षा स्तर के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है, जो गढ़वा को शिक्षा के क्षेत्र में और ऊंचाई पर ले जाने का कार्य करेगी।
डीपीएससीसी गढ़वा के उपाध्यक्ष सुशील केसरी ने परीक्षा से जुड़ी मुख्य बातें बताई। उन्होंने कहा कि आयोजन लगातार जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति, गढ़वा वर्षों से कराती आ रही है। 31 अगस्त 2025 को जिले के विभिन्न प्रखंडों के चयनित विद्यालय में स्कॉलरशिप की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि यह परीक्षा कुल 100 अंक का होगा जिसका विषय सामान्य ज्ञान 25 अंक, सामान्य विज्ञान 25 अंक, गणित/तर्कशक्ति 25 अंक, साहित्य 25 अंक अवधि 1 घंटा 30 मिनट माध्यम हिंदी एवं अंग्रेजी समूह–: ग्रुप A – कक्षा 3 व 4, ग्रुप B – कक्षा 5 व 6 ,ग्रुप C – कक्षा 7 व 8, ग्रुप D – कक्षा 9 व 10 इस प्रकार होगी। इस कार्य में मुख्य रूप से एल के पब्लिक स्कूल मझिआंव के ललन साह, शांति निकेतन स्कूल के निदेशक महेंद्र विश्वकर्मा, सतीश दुबे, कमलेश दुबे,आर के पब्लिक स्कूल नगर के प्रशासक प्रमोद झा अन्य का सहयोग प्राप्त हुआ। इस सहयोग रवैये के लिए सचिव मदन प्रसाद केशरी ने सभी को आभार प्रकट किया।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें