एसडीओ ने अस्पताल का किया निरीक्षण, स्वच्छता और सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश
एसडीओ ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया और सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है, जिससे संक्रमण का खतरा कम हो सके।
मेडिकल और गायनी वार्ड में मिले डॉक्टर एवं स्टाफ
एसडीओ संजय कुमार जब मेडिकल वार्ड और गायनी विभाग पहुंचे, तो वहां चिकित्सक और चिकित्सा कर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात मिले। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अस्पताल प्रशासन को सुविधाओं में और सुधार करने के निर्देश दिए।
ब्लड बैंक की भी हुई जांच
निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सके।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










