उपायुक्त गढ़वा की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्य कारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में बंशीधर नगर के ट्रामा सेंटर में 12 फरवरी को 11 बजे दिन से एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर के मुख्य अतिथि श्री शेखर जमुआर उपायुक्त गढ़वा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री बंशीधर नगर के अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रेडक्रॉस गढ़वा के चेयरमैन डॉ एम पी गुप्ता,सचिव डॉ जे पी सिंह विशेष रूप उपस्थित रहेंगे। रेड क्रॉस के सभी सदस्यों के साथ बंशीधर में निवास करने वाले सदस्यों एवं नगर चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के सदस्यों एवं आम नागरिकों से विशेष आग्रह है कि कृपया इस शिविर में समय पर पहुंचकर रक्तदान शिविर को सफल बनाएं।
विनोद कमलापुरी
वाईस चेयरमैन
जिला रेडक्रॉस सोसाइटी गढ़वा
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 127










