लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ऑसम ने सत्र 2024-25 में अपनी सेवाओं और सामाजिक कार्यों के लिए इतिहास रच दिया है।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा जमशेदपुर के होटल एनएच हिल्स में लायंस क्लब इंटरनेशनल 322A सत्र 2024-25 के लिए अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ऑसम ने सत्र 2024-25 में अपनी सेवाओं और सामाजिक कार्यों के लिए इतिहास रच दिया है। विभिन्न परियोजनाओं और जनहित के कार्यों के लिए क्लब के अध्यक्ष डॉ असजद अंसारी और क्लब को एक साथ कई प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों में परमानेंट प्रोजेक्ट स्वास्थ्य शिविर जो कि गढ़वा के मिलाप मेडिकल सेंटर में हर महीने के एक तारीख को आयोजित किया जाता है। इसके अलावा आउट स्टैंडिंग परफॉरमेंस अवार्ड, मेम्बरशिप ग्रोथ एप्रिसिएशन अवार्ड, सर्विस रिपोर्टिंग अवार्ड, बैनर प्रेजेंटेशन के लिए पूरे जिला 322A में तीसरा स्थान प्राप्त किया वहीं डॉ असजद अंसारी को बेस्ट प्रेसिंडेंट का अवार्ड मिला। आपको बता दें कि वर्ष 2024 में डॉ असजद को लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ऑसम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था तभी से लगातार वो कई सामाजिक कार्य किए जिसके चलते उन्हें वर्ष 2025 में पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। और आज क्लब को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जिसके लिए उन्हें और क्लब को कई पुरस्कार से सम्मानित किया। ला. सीमा वाजपेयी ने क्लब के अध्यक्ष डॉ असजद अंसारी एमजेएफ उपाधि से सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ असजद ने कहा कि सत्र 2024-25 जिलापाल ला. सीमा बाजपेयी का धन्येवाद व्यक्त किया और कहा कि उनके हाथों सम्मानित होते हुआ बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है, और साथ ही साथ क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सभी सम्मान पूरे क्लब के सभी सदस्यों का सहयोग और समर्पण के का प्रतीक है ये सब तभी संभव हो पाता है जब हम सभी लोग मिलकर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इस सत्र में हम सभी और बेहतर कार्य करेंगे ताकि समाज को आगे बढ़ने में सहायता मिल सके। इस मौके पर उप जिलापाल ला. सुभद्रा मजूमदार, ला. सुचित्रा रुंगटा, लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ग्रीन के सक्रिए ला. उमेश अग्रवाल, लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा विशाल के सदस्ये ला. विजय केशरी और कई लोग उपस्थित थे ।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें