मेराल।एन एच 75 पर थाना क्षेत्र के लातदाग के समीप बुधवार की ट्रक और कार की भीषण टक्कर में एक युवक की हुईं मौत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेराल।एन एच 75 पर थाना क्षेत्र के लातदाग के समीप बुधवार की अहले सुबह लगभग 4 बजे ट्रक और कार की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार रांची हटिया निवासी शंभू कुमार राय की घटना स्थल पर मौत हो गई

 

जबकि तीन गंभीर तथा दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रांची के हटिया से इनोवा कार में सात लोग सवार होकर महाकुंभ जा रहे थे इसी बीच मेराल थाना क्षेत्र के लातदाग गांव के समीप विपरीत दिशा से कोयला लदे ट्रक में जाकर टक्कर मार दी। हादसे में मृतक की पत्नी राधा देवी, अरविंद कुमार 46 वर्ष पिता उपेंद्र प्रसाद सिंह, आदित्य सिंह 13 वर्ष पिता अरविंद कुमार, संदीप कुमार राय 36 वर्ष पिता अवधेश कुमार सिंह एवं अखिलेश यादव 27 वर्ष पिता प्रमोद यादव घायल हो गए। जानकारी मिलने पर मेराल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को मेराल सीएचसी तथा गंभीर रूप से घायल लोगों को सदर गढ़वा अस्पताल पहुंचाया। मेराल सीएचसी में शंभू कुमार राय को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। तथा घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी मिलने पर सीओ यशवंत नायक सीएचसी में पहुंच कर घटना की जानकारी ली तथा मृतक के परिजन से संपर्क किया।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें