इनर व्हील क्लब ऑफ गढ़वा ग्लोरियस द्वारा 15 अगस्त 2025 को भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर झंडोतोलन समारोह का आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम का आयोजन रांकि मोहल्ला स्थित डॉक्टर भोला प्रसाद कश्यप के आवास पर रखा गया था।
यह आयोजन देश भक्ति की भावना,सामाजिक एकता और महिलाओं की सशक्त भागीदारी को समर्पित था ।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11:05 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई ,जिसे क्लब की अध्यक्षा श्रीमती दिपाली अग्रवाल द्वारा संपन्न किया गया । सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी आस्था और सम्मान प्रकट किया ।
इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की ।साथ ही,’स्वच्छ भारत,सशक्त भारत ‘विषय पर एक प्रेरणादायक भाषण दिया गया,जिसमें नागरिक कर्तव्यों और पर्यावरण संरक्षण कीआवश्यकता पर बल दिया गया ।क्लब की अध्यक्षा दिपाली अग्रवाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस हमें न केवल हमारे देश के गौरवशाली इतिहास की याद दिलाता है ,बल्कि हमें यह संकल्प लेने का अवसर भी देता है कि हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें ।
देशभक्ति केवल एक भावना नहीं बल्कि कर्म में उतरने वाली प्रेरणा है।
इनर व्हील क्लब ऑफ गढ़वा ग्लोरियस सदैव समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों मेंअग्रणी रहा है और भविष्य में भी इस भावना के साथ काम करता रहेगा ।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती पिंकी केसरी पूर्व अध्यक्षा श्रीमती अनीता दत्त , जॉइंट्स सहेली ग्रुप की रितु जायसवाल श्रीमती संध्या सोनी , नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष श्री उमेश कश्यप कसौधन समाज की अध्यक्षा कंचन कश्यप श्रीमती किरण गुप्ता रोटरी के अजय साहू अजय केसरी वह अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
क्लब की सदस्यों में अंकिता अग्रवाल ,रुचि अग्रवाल, विनीता आनंद ,शालिनी अग्रवाल ,श्वेता सोनी ममता कश्यप, अर्चना कश्यप ,प्रीति कश्यप व अन्य सभी सदस्य उपस्थित थी ।
संपादिका
रुचि अग्रवाल
इनर व्हील क्लब गढ़वा ग्लोरियस
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










