मुंबई से लौटते समय ट्रेन में युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। कांडी प्रखंड के रानाडीह पंचायत अंतर्गत कुरकुट्टा गांव निवासी 27 वर्षीय ईर्शाद अंसारी की मौत ट्रेन में ही हो गई। वे मुंबई कमाने गए हुए थे। इसी दौरान तबीयत बिगड़ने पर वे घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में अचानक उनकी हालत खराब हो गई और जबलपुर स्टेशन पर ही उनकी मृत्यु हो गई। रेलवे कर्मचारियों की मौजूदगी में जबलपुर में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद एंबुलेंस से शव को उनके पैतृक गांव लाया गया।

मृतक ईर्शाद अंसारी के दो छोटी पुत्रियां हैं। परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

पूर्व विधायक प्रत्याशी सुधीर कुमार चंद्रवंशी ने सरकार से मांग की है कि मृतक की पत्नी को जीविका का साधन उपलब्ध कराया जाए ताकि उनका परिवार चल सके। साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया मोमिन समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनवर जी से भी समाज की ओर से सहयोग करने का आग्रह किया।

सुधीर चंद्रवंशी स्वयं रानाडीह पहुंचकर अंतिम विदाई में शामिल हुए और मृतक के परिजनों को सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार से मिलने वाले हर संभव लाभ परिवार को दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

अंतिम संस्कार में कांडी प्रखंड अध्यक्ष जवाहर राम, समाजसेवी विवेक शुक्ला, अरविंद रवि, मुख्तार अंसारी, ईशा मुहम्मद कादरी समेत सैकड़ों ग्रामीण नम आंखों से मौजूद रहे।

 

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें