हरितालिका तीज पर महिलाओं ने रखी निर्जला उपवास, शिव-पार्वती से मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। जिले भर में मंगलवार को महिलाओं ने आस्था और श्रद्धा के साथ हरितालिका तीज व्रत मनाया। इस अवसर पर विवाहित और अविवाहित महिलाओं ने निर्जला उपवास रखते हुए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने सजधजकर पारंपरिक वस्त्र धारण किए और घर-घर व गढ़देवी मंदिरों में विधि-विधान से पूजा संपन्न की।

सुबह से ही महिलाओं ने कलश स्थापना कर भगवान शिव-पार्वती की प्रतिमा स्थापित की और रात्रि तक व्रत का पालन किया। व्रतियों ने कथा वाचन और भजन-कीर्तन के माध्यम से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

विवाहित महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और दांपत्य सुख की कामना की, वहीं अविवाहित कन्याओं ने मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखा। देर रात आरती और पारंपरिक गीतों के साथ पूजा सम्पन्न हुई।

ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक हरितालिका तीज का उल्लास देखा गया। जगह-जगह महिलाओं ने सामूहिक रूप से भी व्रत-पूजा कर धर्म और परंपरा के इस महापर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें