गढ़वा में मां गढ़देवी मंदिर पर लगेगा अर्धनारीश्वर भगवान की भव्य प्रतिमा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। मां गढ़देवी मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष विनोद जायसवाल उर्फ नेताजी ने बताया कि गढ़वा वासियों के लिए एक और खुशी का अवसर आने वाला है। मां गढ़देवी मंदिर परिसर में अर्धनारीश्वर भगवान की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा मंदिर में पहुंच चुकी है और दशहरा तक मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा का समय निर्धारित होने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ विद्वानों द्वारा प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। मंदिर समिति ने इसे गढ़वा वासियों के लिए ऐतिहासिक पल बताया है।

 

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें