गढ़वा भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अजय तिवारी के अध्यक्षता में पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद वीर जवानों के लिए अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया एवं शहीदों के याद में दो मिनट का मौन रखा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अजय तिवारी ने कहा कि देश के दुश्मनों ने पुलवामा में सैनिकों के ऊपर कायराना हमला किया था। जिसमें हमारे 40 जवान शहीद हो गए थे। भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों की शहादत को देश सदैव याद रखेगा। वह भारत के इतिहास में काला दिन साबित हुआ था। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि पुलवामा हमले का धमाका इतना खतरनाक था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दिया था पुलवामा हमले के ठीक 12 दिनों के बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राईक किया इस हमले में भारत ने पाकिस्तान के सैकड़ों आतंकियों को मार गिराया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा पार्टी है जो सैनिकों का सम्मान देती है मोदी सरकार ने पुलवामा हमले के तुरंत बाद एयर स्ट्राईक कर के पाकिस्तान में छुपे आतंकियों को मार गिराया और दुनिया को बड़ा संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुर्व कैप्टन रामराज पाण्डेय सैनिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष गोपाल दुबे भाजपा नेता डॉ पतंजलि केशरी संजय तिवारी बलराम यादव राम उनय तिवारी अरुण तिवारी विकास तिवारी अशोक विश्वकर्मा गिरीवर यादव सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










