गढ़वा : मां दुर्गा पूजा समिति का रजत जयंती वर्ष, 9 दिन का प्रवचन एवं भव्य भक्ति जागरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। मां दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रही है। इस शुभ अवसर पर समिति द्वारा नौ दिनों तक चलने वाले प्रवचन एवं भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया जा रहा है।

समिति ने बताया कि इस बार का पंडाल गुजरात के शिव मंदिर की झलक पेश करेगा। इस पंडाल को बनाने की जिम्मेदारी गढ़वा के परमेश्वर टेंट हाउस के स्वामी आशुतोष को सौंपी गई है। उनके कुशल कारीगर, बंगाल के सपन दादा के नेतृत्व में, लगभग पाँच लाख रुपये की लागत से इसे तैयार कर रहे हैं।

पंडाल का प्रारूप जारी किया है।समिति के सदस्य अनिल सोनी ने जानकारी देते हुए कहा कि यह आयोजन जिलेभर के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा और धार्मिक वातावरण में सबको एकजुट करेगा।

—

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें