गढ़वा में व्यवसायी के घर पर फायरिंग, तीसरी बार बना निशाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के नामधारी कॉलेज के पास शुक्रवार की देर शाम व्यवसायी ओमप्रकाश गुप्ता के घर पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। बताया जाता है कि अपराधियो ने करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

परिजनों ने जताई सुरक्षा की मांग
व्यवसायी परिवार ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी अपराधियों द्वारा उनके घर पर हमला किया गया था। यह तीसरी बार है जब उनका घर निशाने पर आया है। लगातार हो रहे हमलों से परिवार भयभीत है और सुरक्षा की मांग कर रहा है।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि अपराधी कार से आए थे और घर को लक्ष्य बनाकर फायरिंग की। घटना के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की छानबीन कर रही है।

थाना प्रभारी ने कहा, “पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।”

—

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें