गढ़वा में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा जिले में शनिवार की सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाहा मोड़ के समीप एक युवक और युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। घटनास्थल से पुलिस ने पिस्तौल और चाकू भी जब्त किया। शुरुआती जांच में दोनों की पहचान पलामू जिले के अलग-अलग गांवों से हुई है। मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों के बयानों से मामले में प्रेम प्रसंग की आशंका गहराती जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।

शवों की पहचान और पारिवारिक पृष्ठभूमि
मृत युवक की पहचान पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड गांव निवासी लक्ष्मण चंद्रवंशी के पुत्र सुमित कुमार (26 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं युवती की पहचान पांकी थाना क्षेत्र के सगालिम गांव निवासी शिवनाथ राम की पुत्री कृति कुमारी (24 वर्ष) के रूप में की गई है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें