गढ़वा प्रखंड के बीरबंधा मध्य विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। गढ़वा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बीरबंधा के प्रांगण में गुरुवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना, पहली और दूसरी कक्षा के छात्रों को अंक एवं अक्षर ज्ञान कराना तथा लर्निंग गैप को दूर करना था।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार दुबे ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विभाग एवं एसबीआई फाउंडेशन द्वारा संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि अभिभावकों द्वारा दिए गए सुझावों को विद्यालय हित में लागू किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने की। इस मौके पर शिक्षक ज्वाला तिवारी, अजय कुमार चौबे, प्रभाकर तिवारी, उदय प्रसाद यादव, महेंद्र नाथ पासवान सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

—

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें