जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वाधान में सेवा सप्ताह के प्रथम दिन 16/9/2025 दिन मंगलवार को रंका मोड पर यातायात संबंधित सुरक्षा जागरुकता अभियान कार्यक्रमसम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वाधान में सेवा सप्ताह के प्रथम दिन 16/9/2025 दिन मंगलवार को रंका मोड पर यातायात संबंधित सुरक्षा जागरुकता अभियान कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश केशरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.इस कार्यक्रम के संयोजक विनोद गुप्ता,डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, अशोक केशरी तथा गुप्तेश्वर सोनी के प्रयास से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यतायात सुरक्षा से संबंधित हैंडबिल वितरण कर तथा गाड़ी में स्टिकर चिपका कर आम लोगो को सड़क सुरक्षा हेतु जागरुक किया गया.उपस्थित पदाधिकारियो ने संबोधन में कहा कि बाइक चलाते वक़्त हेलमेट का उपयोग अवश्य करें.ताकि दुर्घटना से बचा जा सके.रात में गाड़ी चलाते वक़्त डीपर लाइट का उपयोग ज़रूर करें. रोड़ पार करते समय दाऐं-बाऐं देखकर ही पार करें साथ ही, ज़ेबरा क्रॉसिंग का भी ख्याल रखें.उपरोक्त के अलावे जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के निवर्त्तमान अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय,फेडरेशन8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी,स्पेशल कमिटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी,फेडरेशन8 के उपाध्क्ष मनोज केशरी(रूपा गंजी), ग्रुप अध्यक्ष राकेश केशरी,निवर्त्तमान अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता,उपाध्यक्ष चंद्रभूषण सिन्हा,मनदीप प्रसाद,अरुण सोनी, रवीन्द्र केशरी, रितेश कुमार केशरी आदि उपस्थित थे.

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें