गढ़वा सोशल वर्कर संस्था के तत्वधान में शहर के रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप मंगलवार को भंडारा का आयोजन किया गया. भंडारा में प्रसाद स्वरूप पूड़ी व सब्जी व बुन्दिया का वितरण किया गया. मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मे संतोष कमलापुरी अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य मे संस्था के सप्ताहिक भंडारा मे शामिल हुये. मौके पर संतोष कमलपुरी ने कहा की हमारे शहर मे ऐसे सोच रखने वाले सोशल वर्कर संस्था है जो किसी न किसी माध्यम से हर मंगलवार को जरूरतमन्दो को भोजन उपलब्ध करवाती है जिसका आज 93वां सप्ताह मे अपने जन्मदिन पे अपने मित्रगन संग शामिल हुआ हम सब भंडारा मे भाग लिया इसी तरह का भिड़ देख कर मन प्रभुलित हुआ के यह सेवा फ़ूड फॉर हंगर सही नाम रखा गया यहा गरीब मजदूर लोगो का सेवा किया जाता है.आगे भी मे संस्था के समाजिक कार्यो का हिस्सा बनूंगा संस्था के संचालक आकाश केशरी ने कहा कि शहर के लोग फ़ूड फॉर हंगर का प्रोजेक्ट को अनवरत जारी रखने में सहयोग दे रहे इसी कड़ी मे आज संस्था के 93वां सप्ताहिक भंडारा सफल रहा पुरी टीम की ओर से उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई इस अवसर पर सदस्य शुभम केशरी,रतन रोनित केशरी,शुभम गुप्ता,अभिषेक कश्यप,अनमोल कश्यप,यश गुप्ता,पीयूष गुप्ता,मानस केशरी संस्था के मीडिया प्रभारी अंशु कांस्यकार आदि उपस्थित थे.
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










