गढ़वा। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, जिला इकाई गढ़वा के बैनर तले सोमवार को शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले पर हस्तक्षेप की मांग की गई है, जिसके तहत पूर्व से कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य कर दिया गया है।
संघ ने कहा कि इस फैसले से बड़ी संख्या में शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। इस पर केंद्र सरकार को पहल कर राहत प्रदान करनी चाहिए।
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में सुनील कुमार दुबे, आलोक कुमार, शैलेश कुमार तिवारी, कंचन सिंह, रविंद्र प्रसाद, संजय कुमार दुबे, अजय सिंह, सीडी सिंह, उमेश शर्मा, मुकेश शुक्ला, वीरेंद्र राम, इकबाल खान, शैलेंद्र पाठक, शर्मा राम, अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 345










