गढ़वा  जिले के गढ़वा नगर थाना अंतर्गत आगामी दुर्गा पूजा को शांत एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा  जिले के गढ़वा नगर थाना अंतर्गत आगामी दुर्गा पूजा को शांत एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर टाउन हॉल, गढ़वा स्थित सांस्कृतिक भवन सभागार कक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक, गढ़वा, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, गढ़वा, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिटी मैनेजर, गढ़वा के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं थाना के विभिन्न क्षेत्र के अलग-अलग धर्म के प्रबुद्ध जनों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों के द्वारा इस पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने एवं माननीय उच्च न्यायालय, झारखंड, रांची के आदेश के आलोक में इस पर्व के दौरान डीजे न बजाने हेतु सहमति जताई गयी।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें