जायंट्स सेवा सप्ताह के चौथे दिन जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के द्वारा मध्य विद्यालय टंडवा में विद्यार्थियो के दाँत की जाँच की गई एवं उन्हें उचित सलाह दी गई.सभी बच्चो को आयरन तथा कैल्शियम की दवा एवं टूथपेस्ट दिया गया। दंत जाँच शिविर का आयोजन जायन्ट्स गढ़वा के अध्यक्ष राकेश केशरी की अध्यक्षता में किया गया. बच्चों के दाँत जाँच दन्त चिकित्सक डॉ आलोक गुप्ता ने की। उपस्थित बच्चों को बताया कि सुबह उठने के बाद एवं रात में सोने से पहले ब्रश करना चाहिये.अधिक चॉकलेट तथा मीठा खाने से परहेज करें तथा खाने के बाद अच्छी तरह पानी से मुँह एवं दांत साफ करें ताकि दांतों को स्वस्थ एवं चमकदार रखा जा सकता है। इस अवसर पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन8 के पूर्व अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय,पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज केशरी (रूपा गंजी),स्पेशल कमिटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, जायन्ट्स ग्रुप आफ गढ़वा के वर्त्तमान अध्यक्ष राकेश केशरी, उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा,वित्त निदेशक अशोक केशरी,ध्रुव केशरी,मनोज केशरी(सन ),रितेश केशरी के अलावे इस कार्यक्रम के संयोजक कमलेश कुमार गुप्ता, दीपक तिवारी, रवीन्द्र केशरी आदि उपस्थित थे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










