शिव पार्वती की कथा से श्री रामसीता के चरित्र को दर्शाया और कहा कि जब शिव पार्वती का विवाह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नवरात्र का प्रथम दिन

माँ दुर्गा पूजा समिति शिव मंदिर चिनिया रोड के तत्वावधान में आयोजित श्री राम कथा में परम पूज्य श्री श्री 108 स्वामी धर्मध्वजाचार्य जी महाराज के द्वारा प्रवचन प्रस्तुत किया गया ।

 

उन्होंने शिव पार्वती की कथा से श्री रामसीता के चरित्र को दर्शाया और कहा कि जब शिव पार्वती का विवाह हुआ तो पार्वती जी की माता ने अपनी पुत्री को कहा पुत्री इस जीवन में तीन लोगो की अर्थात् अपने सास ससुर और गुरु की सेवा करना ,तो माता पार्वती ने पूछा क्या वह पति की सेवा नहीं करेगी ।

इस बात पर पार्वती जी की माता ने कहा पति की इच्छा के अनुरूप ही तुम अपने व्यवहार को बनाए रखना,बस इसी से पति की सेवा हो जाएगी ।
इस बात को आज की माताये भी अपनी पुत्री को अवश्य समझाये तभी हमारा समाज और परिवार आदर्श बनेगा ।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें