गढ़वा चिनिया प्रखंड मुख्यालय के चिरका आईटीआई के मैदान में बुधवार को वन विभाग के द्वारा प्रधानमंत्री सिंचाई योजना जलछाजन मिशन के तहत वाटर सेड महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले बैगा के द्वारा भूमि पूजन वह विधायक के द्वारा मां के नाम एक पौधा लगाया गया मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि जल का कैसे हो संरक्षण इसका चिंता हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का है जल संरक्षण एक धर्म है इसलिए मां के नाम एक पौधा सभी लोग अवश्य लगावे पेड़ लगाना ही नहीं उसको बचाना जरूरी है आज पेड़ की कटाई से पर्यावरण दूषित हो रही है आने वाला पीढ़ी के लिए एक मुसीबत होगा देश के प्रधानमंत्री के द्वारा जल जीवन मिशन के तहत वॉटर टावर बनाकर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था किया जा रहा है इस योजना में भी हेरा फेरी से बाज नहीं आए लेकिन मोदी है छोड़ेगा नहीं आज जलस्तर के ऊपर रखने के लिए भारत सरकार द्वारा कई तरह के योजना चलाई जा रही है टिसीबी डोभा कूप निर्माण सोलर वाटर टंकी तालाब इत्यादि का निर्माण कराया जा रहा है जलछजन परियोजना के तहत जलस्तर में सुधार आएगा वही महिला समूह के द्वारा अपने से बनाया हुआ पत्तल दोना सिलाई मशीन के द्वारा अपने हाथों से बनाया हुआ कपड़ा कई तरह के उगाया हुआ फसल को लेकर स्टॉल लगाया गया था

जहां विधायक के द्वारा सभी इंस्टॉल का अवलोकन किया गया वहीं विधायक ने कहा कि आत्मनिर्भर बनना बहुत जरूरी है सरकार के द्वारा महिला समूह के लिए कई तरह की योजना चलाई जा रही है इसका सीधा लाभ ले सकते हैं मौके पर गढ़वा उपयुक्त शेखर जमुआर ने भी सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल बचाने के लिए विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी डीएफओ ने कहा कि जल बचाने के लिए सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहा है मिट्टी है तो जल है जल है तो जंगल है वन विभाग के द्वारा उपस्थित लोगों को जल संरक्षण को लेकर शपथ दिलाया गया जिला तकनीकी विशेषज्ञ प्रमोद सेठ ने जल संरक्षण को लेकर उपस्थित लोगों को विशेष रूप से जानकारी दिए वही कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक टीमों के द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को जल संरक्षण को लेकर जागरूक किया मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार दक्षिणी बंद प्रमंडल पदाधिकारी तकनीकी विशेषज्ञ प्रमोद सेठ रिंकू तिवारी पंचायत के मुखिया जहेरा बेबी मुखिया गोपाल कुमार यादव मुखिया प्रताप साह भाजपा नेता कपिल प्रसाद विश्वास प्रसाद त्रिमूर्ति तिवारी शिवलाल सिंह विनोद यादव चंद्रिका सिंह मुंशी यादव राजेश प्रसाद बीपीओ रोशन कुमार थाना प्रभारी अमित कुमार प्रभारी वनपाल अनिमेष कुमार सहित काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित है
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










