गढ़व ग्राम पंचायत परिहारा अंतर्गत ग्राम किता सोती कला तेनबार के मैदान में स्वर्गीय तापसी सिंह एवं हरि सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का समापन किया गया। 22 फरवरी से चल रहे इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बीरबंधा और लाली के बीच खेला गया। कुल 16 टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन फाइनल तक बीरबंधा और लाली की टीमें पहुंचीं, जहां बीरबंधा ने विजेता का खिताब अपने नाम किया।
मैच का शुभारंभ माननीय मुखिया रविंद्र राम एवं फील्ड दाता यशोदा देवी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर माननीय मुखिया ने संबोधित करते हुए कहा कि वे युवाओं को अच्छा मंच प्रदान करने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से गांव-देहात में छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर मिलता है और इससे आपसी मेलजोल भी बढ़ता है।
इस आयोजन को सफल बनाने में कमेटी अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, सचिव अजीत पटेल एवं कोषाध्यक्ष बलवंत कुमार सिंह का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा, संरक्षक मंडल में उदय सिंह, भागीरथी सिंह, देवबरत नारायण सिंह, नंदकुमार सिंह, अजय सिंह, देव शंकर, गोपाल सिंह, शिवकुमार सिंह आदि का सहयोग रहा।
मंच पर ओबरा पंचायत की मुखिया कौशल्या देवी, नरेंद्र सिंह समेत कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










