गढ़वा। भाजपा नगर मंडल गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप ने झारखंड सरकार के बजट को जनविरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में युवा, महिला और अनुबंध कर्मियों के हितों की अनदेखी की गई है। सरकार केवल लोकलुभावन घोषणाएं कर रही है और जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है।
उमेश कश्यप ने आरोप लगाया कि सरकार अपने चुनावी वादों से मुकर गई है और जनता को केवल लालीपॉप दिखाने का काम कर रही है। उन्होंने सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए इसे जनता के साथ विश्वासघात बताया।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 305










