गढ़वा में TRFA दलहन योजना के तहत किसानों के बीच गरमा मूंग बीज वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा स्थित एग्री क्लीनिक कार्यालय में TRFA दलहन योजना के अंतर्गत गढ़वा प्रखंड के चिरौंजिया एवं परिहार पंचायतों के किसानों के बीच गरमा मूंग का बीज और अन्य आवश्यक उपादान वितरित किए गए।

इस वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद, गढ़वा प्रमुख फैजल अंसारी, जिला परिषद सदस्य जैदुल्लाह अंसारी, चिरौंजिया पंचायत के मुखिया एवं उप मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, कृषक मित्र राजनाथ मेहता, विजय सिंह, अच्छाई अक्छेबर नाथ महतो, एग्री क्लीनिक समन्वयक शालिनी, ऑपरेटर सत्येंद्र कुमार, बीटीएम गढ़वा अजय साहू, BAO और लघु कृषक उपस्थित रहे।

आज लगभग 120 किसानों के बीच गरमा मूंग के बीज एवं प्रत्यक्षण से संबंधित उपादान वितरित किए गए। इसके साथ ही, किसानों को दिए गए उपादान का सही तरीके से उपयोग करने के संबंध में बम गढ़वा द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर किसानों को मूंग की उन्नत प्रजाति ‘प्रभात एम 1142’ उपलब्ध कराई गई, जो उत्पादन की दृष्टि से सर्वोत्तम मानी जाती है। किसानों से अनुरोध किया गया कि वे बीज उपचार करने के बाद ही बुवाई करें, जिससे अधिक उत्पादन और गुणवत्ता प्राप्त की जा सके।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें