जेंट्स ग्रुप गढ़वा सहेली द्वारा जीएन कॉन्वेंट स्कूल में होली मिलन समारोह संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा: जेंट्स ग्रुप गढ़वा सहेली के द्वारा जीएन कॉन्वेंट स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्ष सुनीता केशरी ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुरुआत की।

समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। होली के इस शुभ अवसर पर हास्य कविताएं, मधुर संगीत, चुटकुले आदि प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा माहौल हंसी-खुशी से गूंज उठा। इसके अलावा, होली के गीतों पर नृत्य और गान का आयोजन भी हुआ, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने गले मिलकर होली की बधाई दी और मिष्ठान एवं सहभोज का आनंद लिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुनीता केशरी, पूर्व अध्यक्ष लता गुप्ता, माला केशरी, रश्मि कमलापुरी, सीमा केशरी, सुषमा केशरी, रंजना जैसवाल, रितु जैसवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं। अन्य उपस्थित सदस्यों में संगीता गुप्ता, वर्षा अग्रवाल, संध्या केशरी, अंजू केशरी, विमला केशरी, रीना सोनी, प्रीति सोनी एवं कई अन्य जेंट्स सहेली की सदस्याएं शामिल रहीं।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें