जमीनी विवाद को लेकर  विश्वनाथ यादव को मारपीट,कर  गंभीर रूप से घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डंडई। थाना क्षेत्र के जरही गांव निवासी 59 वर्षीय विश्वनाथ यादव को गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना को लेकर उन्होंने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

अपने आवेदन में विश्वनाथ यादव ने लिखा है कि 14 मार्च, शुक्रवार की शाम लगभग 8 बजे वे अपने घर के आंगन में थे। तभी गांव के ही नेपाल यादव, गोपाल यादव, रामलाल यादव (पिता बंधु यादव), विमलेश यादव और विवेक यादव (पिता रामलाल यादव) लाठी-डंडे और पिस्टल से लैस होकर उनके घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के दौरान बीच-बचाव करने आईं उनकी भाभी, बरती कुंवर (पति स्व. रामबदन यादव) को भी आरोपियों ने पीटा, जिससे वे भी आहत हो गईं। पीड़ित परिवार ने बताया कि इस घटना के बाद वे काफी भयभीत हैं और आरोपियों से उन्हें किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।

भुक्तभोगी ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से उनके बीच जमीनी विवाद चल रहा है, लेकिन अब तक इसका कोई समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने थाना में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें