गढ़वा में प्रशासनिक फेरबदल: अनन्य मित्तल बने नए उपायुक्त, दिनेश कुमार यादव का हुआ तबादला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा झारखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत गढ़वा जिले को नया उपायुक्त मिल गया है। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार अनन्य मित्तल को गढ़वा का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि वर्तमान उपायुक्त दिनेश कुमार यादव का तबादला कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, अनन्य मित्तल इससे पहले झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (CEO) के रूप में कार्यरत थे। अब उन्हें गढ़वा जिले की प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, दिनेश कुमार यादव के कार्यकाल में गढ़वा में विकास कार्यों, भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर कई पहल की गई थीं। उनके स्थानांतरण के बाद अब जिले में नए उपायुक्त से प्रशासनिक कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
राज्य स्तर पर हुए इस व्यापक तबादले में कई जिलों के उपायुक्त बदले गए हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें