गढ़वा में शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा बैठक, टीकाकरण व फाइलेरिया नियंत्रण पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। शहर के यूपीएचसी टंडवा में आज जिला आरसीएच पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी (शहरी स्वास्थ्य मिशन) डॉ. अरुण कुमार की अध्यक्षता में शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सुनील मणि त्रिपाठी, लोक स्वास्थ्य प्रबंधक सच्चिदानंद पांडे, जिला मलेरिया सलाहकार अरविंद कुमार द्विवेदी, पीरामल फाउंडेशन के विनोद कुमार और शालिनी झा सहित अन्य उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान जिला स्वास्थ्य प्रबंधक सुनील मणि त्रिपाठी ने शहरी सहियाओं के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की। इसमें योग्य दंपतियों का सर्वे, वार्डों में टीकाकरण की स्थिति, हीट वेव से बचाव में सहियाओं की भूमिका, ओआरएस की उपलब्धता, मलेरिया एवं फाइलेरिया कार्यक्रमों की प्रगति, एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण अभियान को गति देने तथा एचबीएनसी और एचबीवाईसी कार्यक्रमों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।
साथ ही सहिया ऐप पर कार्यों को समय पर अपडेट करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में अटल क्लीनिक एवं शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ओपीडी संख्या बढ़ाने के लिए चिकित्सकों, लैब टेक्नीशियन, एएनएम और सहियाओं को आवश्यक निर्देश दिए गए और सभी को टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला मलेरिया सलाहकार अरविंद कुमार द्विवेदी ने फाइलेरिया (हाथी पांव) के मरीजों के लिए उपलब्ध एमएमडीपी किट के उपयोग का डेमो प्रस्तुत किया तथा तीन मरीजों के बीच किट का वितरण भी किया गया। उन्होंने सहियाओं को वार्ड स्तर पर फाइलेरिया मरीजों की पहचान व सूचीकरण तथा मलेरिया रोगियों के सर्वेक्षण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वहीं पीरामल फाउंडेशन के विनोद कुमार ने वार्डों में चिन्हित फाइलेरिया मरीजों का सत्यापन किया।
इस अवसर पर डॉ. पतन कश्मूर, डॉ. गहलोत, पीरामल फाउंडेशन के जहीर अंसारी, अर्बन बीटीटी सत्यनारायण मालाकार, एएनएम किरण कुमारी, सारिका कुमारी, लैब टेक्नीशियन आशा कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, संजीव कुमार, मंजू कुमारी सहित अटल क्लीनिक के कर्मी एवं शहरी सहियाएं उपस्थित थीं।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें